फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मसूरी इलाके में 11 घंटे तक बाधित रही बिजली आपूर्ति, 35 हजार से अधिक लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद/मसूरी। एचआरएम बिजलीघर से पोषित क्षेत्रों में रविवार को लोगों को करीब 11 घंटे तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा। आपूर्ति बाधित रहने से जेल परिसर, रफीकाबाद, आध्यात्मिक नगर, भूडगढ़ी, औद्योगिक क्षेत्र, करीम कॉलोनी, अजीजनगर, एमजी रोड और जाकिर कॉलोनी समेत करीब 35 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित रही।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एनएचएआई की ओर से निर्माण कार्य के चलते सुबह 11 बजे तक ऊर्जा निगम से शटडाउन लिया गया था। कार्य पूरा होने के बाद जब आपूर्ति बहाल की गई, तभी महरौली क्षेत्र में रेलवे लाइन के पास हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया। इसके बाद हवा और बूंदाबांदी के चलते ट्रांसमिशन लाइन के कई जंपर उड़ गए, जिससे आपूर्ति बाधित हो गई।
इसके बाद ऊर्जा निगम की टीम को मौके पर लगाया गया, लेकिन तकनीकी खराबियों के कारण बहाली में समय लग गया। इस दौरान सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक बिजली गुल रही। स्थानीय निवासी नजर मोहम्मद ने बताया कि छोटी-छोटी खराबियों के कारण लंबे समय तक बिजली गुल रही, जिससे लोगों को भारी परेशानी हुई। बूंदाबांदी के बाद मौसम में थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन उससे पहले उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी अंकित कुमार सिंह ने बताया कि बूंदाबांदी के कारण तकनीकी दिक्कतें बढ़ गईं, जिसकी वजह से आपूर्ति बहाली में देरी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें