फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आठ श्रमिकों ने किया प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना में आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। 60 साल की उम्र पूरी होन पर तीन हजार रुपये प्रतिमाह की पेंशन के लिए आठ श्रमिकों ने प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन पेंशन योजना में आवेदन किया। रविवार को राजनगर एक्सटेंशन की श्रम विभाग की ओर से फॉरच्यून सोसायटी के गेट पर शिविर लगाया गया। इसमें 100 श्रमिकों ने पहुंचकर कल्यणकारी योजनाओं की जानकारी ली और लाभ के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन

उप श्रमायुक्त दिव्य प्रताप सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना श्रमिकों के लिए बेहद लाभकारी योजना है। इसके तहत 18 से 40 साल तक के श्रमिक आवेदन कर सकते हैं। योजना में पंजीकृत 18 साल के श्रमिक को हर महीने 55 रुपये और 40 साल की उम्र के श्रमिक को 200 रुपये महीने जमा करने होते हैं। 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 3000 रुपये पेंशन के रूप में जीवनभर मिलेंगे। शिविर में 35 श्रमिकों के ई-श्रम कार्ड बनाए गए। इसके साथ ही 17 श्रमिकों ने पंजीकरण का नवीनीकरण कराया। शिविर में श्रम विभाग की ओर से प्रवर्तन अधिकारी एसपी पांडेय और बी राम टीम के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें