फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालीटेक्निक में एप्लाईड मैथ का पेपर स्थगित

Fri, 27 May 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
पालिटेक्निक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पालीटेक्निक का बृहस्पतिवार को हुआ एप्लाइड मैथ का पेपर को स्थगित कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि सुबह की पाली में जब पेपर शुरू हुआ तो ये अफवाह उड़ी कि पेपर लीक हो गया है। सूचना मिलने पर लखनऊ स्तर से बोर्ड ने निर्णय लेते हुए पेपर को स्थगित कर दिया है। पेपर की अगली डेट बाद में घोषित की जाएगी।
विज्ञापन


बीते दिनों एप्लाईड फिजिक्स का पेपर आउट होने की वजह से उसे कैंसिल किया गया था। वही बृहस्पतिवार को भी हुआ। सूत्रों के मुताबिक सुबह सेंटरों पर पेपर शुरू हुआ तो कुछ मिनट बाद अफवाह फैल गई कि पेपर आउट हो गया है। तुरंत इसकी सूचना लखनऊ बोर्ड मुख्यालय को दी गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अंत में पेपर को कैंसिल कर दिया गया। राजकीय पालीटेक्निक के प्रिंसिपल एनके माथुर ने बताया कि बोर्ड के निर्देश पर ही पेपर कोकैंसिल किया गया है। इसके पीछे वजह नहीं बताई गई। अचानक पेपर कैंसिल होने से जनपद के करीब 1100 स्टूडेंट्स प्रभावित हुए हैं। एग्जाम की डेट बाद में घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें