फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा मेला: पुलिसकमियों ने हुडदंग मचाने वाले श्रद्धालुओं पर बरसाये थप्पड़, वीडियो वायरल

Fri, 24 Nov 2023 10:36 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर

सार

इसकी सफाई में एएसपी राजकुमार अग्रवाल ने बयान जारी करते हुए कहा कि हुड़दंगियों को काबू में करते हुए बल प्रयोग किया गया था। इस मामले में तीन बाइकों का एमवी एक्ट के तहत चालान भी किया गया। 
विज्ञापन
पुलिसकमियों ने हुडदंग मचाने वाले श्रद्धालुओं पर बरसाये थप्पड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्तिक पूर्णिमा मेले में जा रहे श्रद्धालुओं को गढ़ मुक्तेश्वर में एसपी अभिषेक वर्मा और कई पुलिसकर्मियों ने थप्पड़ जड़ दिए। इसका घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।  श्रद्धालुओं का कहना था कि वे जोर से जय गंगा मैया बोल रहे थे, पुलिस ने इसी पर पीट दिया। एएसपी राजकुमार अग्रवाल ने इस आरोप को गलत बताया है। उनका कहना है कि जो लोग हुड़दंग कर रहे थे, उन पर ही कार्रवाई की गई है। उनकी बाइकों के चालान भी काटे गए हैं। 

विज्ञापन

मामला 19 नवंबर की शाम का है। कुछ लोग सड़क पर भैंसा बुग्गी दौड़ा रहे थे। पुलिस वहां चेकिंग कर रही थी। पुलिसकर्मी भैंसा बुग्गी दौड़ाने वालों को रोकने का प्रयास कर रहे थे। तभी कुछ लोग बाइक पर पहुंचे। दो युवक बाइक पर हाथ उठाते नजर आए। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि वे युवक जोर से जय गंगा मैया बोल रहे थे। पुलिस ने बाइक को रोक लिया और उन्हें थप्पड़ जड़ने शुरू कर दिए। उन्हें दो पुलिसकर्मियों ने पीटा। इसी दौरान और भी बाइक सवार लोगों से पुलिस सख्ती से पेश आई।

इसका वीडियो शुक्रवार को वायरल हो गया। इस पर एएसपी राजकुमार अग्रवाल ने बयान जारी कर सफाई दी कि जो लोग हुड़दंग कर रहे थे, अफसरों और पुलिसकर्मियों ने उन पर ही कार्रवाई की है। तीन बाइकों के एमवी एक्ट के तहत चालान भी काटे गए हैं। ऐसा इसलिए किया गया ताकि मेले में जा रहे लोगों को परेशानी न हो। हुड़दंग के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही थी।

विज्ञापन

श्रद्धालुओं का कहना था कि वे जोर से जय गंगा मैया बोल रहे थे। पुलिस ने इसी पर पीट दिया। एएसपी राजकुमार अग्रवाल ने इस आरोप को गलत बताया है। उनका कहना है कि जो लोग हुड़दंग कर रहे थे, उन पर ही कार्रवाई की गई है। उनकी बाइकों के चालान भी काटे गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें