सिगरेट गोदाम में चोरी करने के मामले का खुलासा करने के बाद मीडिया से बात करते हुए पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
साहिबाबाद के आनंद औद्योगिक क्षेत्र में पिछले दिनों सिगरेट कंपनी के गोदाम से हुई लाखों की चोरी का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में गुरुवार को आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से होन्डा सिटी, स्विफ्ट, ठेली, सात लाख रुपये नकद और पांच लाख रुपये की सिगरेट बरामद की है।
साहिबाबाद पुलिस ने गुरुवार को बताया कि सिगरेट चोरी करने के आरोप में पुलिस ने समीर और आमिर निवासी साहिबाबाद को गिरफ्तार किया गया जबकि इनसे चोरी का माल खरीदने के लिए लक्ष्य गर्ग, बबलू, नसीम, मुकेश, पवन और नीरज को गिरफ्तार किया गया। ये छह आरोपी कारोबारी हैं। इनसे होंडा सिटी, स्विफ्ट, ठेली और सात लाख रुपये नकद और पांच लाख रुपये कीमत की सिगरेट बरामद हुई है।
गॉडफ्राई फिलिप्स इंडिया लिमिटेड कंपनी का गाजियाबाद में आईटीएस कॉलेज के नजदीक स्थित वेयर हाउस से 22 सितंबर की रात सिगरेट के करीब 21 बॉक्स चोरी कर हो गए थे। इस संबंध में 24 सितंबर को थाना साहिबाबाद पर चोरी की एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
साहिबाबाद के एसएचओ नागेंद्र चौबे ने बताया कि इस मामले में आठ आरोपियों को गुरुवार सुबह अर्थला मेट्रो स्टेशन के पीछे इसी गोदाम के पास से गिरफ्तार किया गया है।