हापुड़ में महिला की गला रेतकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
हापुड़ के गढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला रिफ्यूजी कॉलोनी में गुरुवार दोपहर 50 वर्षीय महिला सलोचना का शव घर के अंदर चारपाई पर पड़ा मिला।
महिला की गला रेतकर हत्या की गई। वह अपने पुत्र और पुत्रवधू के साथ यहां रहती थीं। घटना के बाद से बेटा और बहू दोनों फरार हैं। आशंका है कि संपत्ति विवाद के चलते दोनों ने ही उसकी हत्या की है। पुलिस दोनों को तलाश कर रही है।