फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अवैध पटाखों की बिक्री पर पुलिस का छापा, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। आगामी त्योहारों पर अवैध रूप से पटाखे बेचने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बसंतपुर सैंथली गांव में अवैध पटाखे बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बसंतपुर सैंथली गांव निवासी सलमान को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दो प्लास्टिक के बोरों में भरे अवैध पटाखे बरामद हुए हैं। पूछताछ में सलमान ने बताया कि आगामी त्योहारों पर आर्थिक लाभ कमाने के लिए सड़क किनारे चोरी-छिपे पटाखे बेचता था। कब्जे से दो बोरों में आतिशबाजी बरामद की। इनमें पांच पैकेट ब्रान चोकर/कॉर्नेशन नाजी, दो डिब्बे ओरिजिनल कलर्स, छह पैकेट सुतली बम, दो पैकेट मोरी चैप सनफ्लावर, दो पैकेट रोलिंग शॉट, 13 डिब्बे फुलझड़ी, आठ डिब्बे अनार, आठ पैकेट बुलेट बम और चार पैकेट रॉकेट शामिल हैं। इसके अलावा दूसरे बोरे से आठ डिब्बे रोलिंग शॉट और 10 डिब्बे स्काई शॉट बरामद हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें