फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रंगदारी मांगने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। मोबाइल फोन पर कॉल कर रंगदारी मांगने और धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि निर्माणाधीन फैक्टरी के मालिक से रंगदारी मांगने के आरोप में दिल्ली के मौजपुर निवासी फरहान को गिरफ्तार किया गया है।

फरहान सीलमपुर में कैनोपी लगाकर सिम बेचने का काम करता है। आरोप है कि उसने दूसरे लोगों की आईडी पर कई सिम एक्टिवेट कर जावेद और आसिफ को दिए थे। इन्हीं सिम नंबरों का इस्तेमाल रंगदारी मांगने के लिए किए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


एसीपी ने बताया कि निर्माणाधीन फैक्टरी के मालिक जितेंद्र कुमार ने अज्ञात नंबर से कॉल कर रंगदारी मांगने और धमकी देने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश से संबंधित धाराएं भी बढ़ाई गईं।
विज्ञापन


पुलिस ने 17 अक्तूबर को इस मामले में सामने आए नबाबूद्दीन निवासी शहीदनगर, साहिबाबाद और जावेद निवासी कांतीनगर, पूर्वी दिल्ली को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर तीसरे आरोपी फरहान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में फरहान ने बताया कि वह सीलमपुर में सिम बेचने का काम करता है और करीब पांच महीने से जावेद को जानता है। उसने जावेद और आसिफ को दूसरे लोगों की आईडी पर एक्टिवेट किए गए सात से आठ सिम दिए थे। आरोप है कि दोनों ने सिम के बदले उसे अच्छी रकम देने का वादा किया था। पुलिस के अनुसार, इन्हीं सिम नंबरों का इस्तेमाल रंगदारी मांगने के लिए किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें