फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईप्रोफाइल केस: भाजपा नेता को मेघालय पुलिस हापुड़ से लेकर रवाना, वेश्यावृत्ति चलाने का है आरोप

Wed, 27 Jul 2022 09:03 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़

सार

मंगलवार रात हापुड़ पुलिस को सूचना मिली कि बर्नार्ड एन मराक उर्फ रिंपू कार में सवार होकर गढ़मुक्तेश्वर की ओर से पिलखुवा की तरफ आ रहा है। सर्विलांस टीम से मिले इनपुट के आधार पर एसओजी की टीम ने बर्नार्ड एन मराक उर्फ रिंपू को छिजारसी टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
भाजपा नेता बर्नार्ड मारक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेश्यावृत्ति मामले में वांछित मेघालय के भाजपा उपाध्यक्ष बर्नार्ड एन मराक उर्फ रिंपू को बुधवार को अदालत से ट्रांजिट रिमांड लेने के बाद मेघालय पुलिस अपने साथ लेकर रवाना हो गई। रिंपू को हापुड़ पुलिस ने मंगलवार शाम उस समय गिरफ्तार किया था, जब वह कार से दिल्ली की ओर जा रहा था। हाईप्रोफाइल इस मामले को लेकर दिन भर हापुड़ की पुलिस सक्रिय रही।

विज्ञापन


मेघालय के भाजपा उपाध्यक्ष बर्नार्ड एन मराक उर्फ रिंपू के पश्चिम गारो पर्वतीय जिले में स्थित फार्म हाउस पर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ था। पुलिस ने यहां से छह बच्चों को एक केबिन से बरामद करते हुए 73 लोगों की गिरफ्तारी की थी। मंगलवार रात हापुड़ पुलिस को सूचना मिली कि बर्नार्ड एन मराक उर्फ रिंपू कार में सवार होकर गढ़मुक्तेश्वर की ओर से पिलखुवा की तरफ आ रहा है। सर्विलांस टीम से मिले इनपुट के आधार पर एसओजी की टीम ने बर्नार्ड एन मराक उर्फ रिंपू को छिजारसी टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार कर लिया था।

गिरफ्तारी की सूचना के बाद रात ही मेघालय पुलिस कार से हापुड़ रवाना हो गई थी और दोपहर के समय हापुड़ पहुंची। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि नौ सदस्यीय मेघालय पुलिस की टीम हापुड़ पहुंची। शाम करीब चार बजे स्थानीय पुलिस के साथ आोपी को हापुड़ कचहरी पहुंचाया गया। जहां उसे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। न्यायाधीश द्वारा ट्रांजिट रिमांड स्वीकृत होने के बाद करीब पांच बजे पुलिस टीम भाजपा नेता को मेघालय के लिए रवाना हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें