डासना देवी मंदिर पर चार अक्तूबर की रात हंगामा व हमला करने के मामले में वेव सिटी पुलिस ने दो और आरोपियों गिरफ्तार किया है। इसमें एक नाबालिग है। वीडियो से पहचान कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एसीपी वेव सिटी लिपि नगायच ने बताया कि पकड़े गए आरोपी वेव सिटी के मोहल्ला किला निवासी शाद और एक नाबालिग है। मामले में इन्हें मिलाकर 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूरे प्रकरण में अभी तक नगर कोतवाली व वेव सिटी पुलिस 37 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और 20 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।
वहीं, दूसरी तरफ 13 अक्तूबर को हुई महापंचायत करने व हंगामा करने के मामले में अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस अधिकारियों को कहना है कि मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।