फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-यूपी बोर्ड पर मुठभेड़: बदमाशों के सरगना को लगी गोली, अनस पर 30 मुकदमे; हेलमेट पहन दिनदहाड़े मचाता आतंक

Sun, 28 Jul 2024 12:06 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद/गाजियाबाद

सार

शालीमार गार्डन पुलिस ने राजेंद्र नगर डीएवी स्कूल के पास चेन और फोन लूटने वाले बदमाशों का सरगना को दबोच लिया। सरगना अनस के पास से तमंचा कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई है। 
विज्ञापन
बदमाशों का सरगना मुठभेड़ में घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शालीमार गार्डन पुलिस की शनिवार रात राजेन्द्र नगर में डीएवी स्कूल के पास एनसीआर में चेन और फोन लूटने वाले बदमाशों के सरगना से मुठभेड़ हो गई। पीछा करने पर उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में टीम ने उसे पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। उससे चोरी की बाइक,तमंचा और कारतूस के अलावा ढाई हजार रुपए मिले हैं।
विज्ञापन


 

एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मुठभेड़ में घायल अनस पुत्र नफीस निवासी राजीव कॉलोनी डीएलएफ थाना शालीमार गार्डन को गिरफ्तार किया है। उसे शनिवार रात 12 बजे के बाद टीम ने ईएसआईसी अस्पताल के सामने चेकिंग के दौरान रोका था। तभी उसने पुलिस पार्टी पर तमंचे से फायरिंग कर दी और राम मनोहर लोहिया पार्क की तरफ बाइक से भागने लगा।

टीम ने तुरंत वायरलेस पर मैसेज थाने में बदमाश के भागने की सूचना दी। पुलिस टीम ने दोनों तरफ से घेराबंदी करते हुए अनस को दव स्कूल के गेट नंबर 3 की तरफ घेर लिया। वह तेज रफ्तार में बाइक से चलने से सड़क पर गिर पड़ा। पैर में गोली लगने से घायल अनस को टीम ने तुरंत पकड़ कर उसकी तलाशी ली। जिसमें एक तमंचा 315 बोर, कारतूस, चोरी की बाइक और विभिन्न लूट की घटनाओं से संबंधित ढाई हजार रुपए बरामद किए हैं।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि वह चेन और फोन लूटने वाले गिरोह का सरगना है। दिनदहाड़े लूट की घटना करने के लिए वह भी अपने साथियों के साथ हेलमेट पहनकर बाइक पर साथ चलता था। घटना के दौरान यदि वह पुलिस को पीछा करते देख लेता था तो पहचान के बाद पकड़े जाने से डर से बाइक के नंबर प्लेट को छिपा देता था।
विज्ञापन

एसीपी के मुताबिक, अनस पिछले चार-पांच सालों से दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में लूट की घटनाओं को अंजाम देता रहा है। उसके खिलाफ चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट के 30 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें