फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्ती से खेलें होली, गर्म रहेगा मौसम

Wed, 23 Mar 2016 08:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
holi
विज्ञापन
होली पर रंग आराम से खेलें। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मौसम गर्म रहेगा। तापमान ज्यादा रहने से लोगों को ठंडी पानी से होली खेलने में परेशानी नहीं होगी। हालांकि रंगोत्सव के बाद बादल छाने और फिर हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन



तेज हवाओं से सर्द हुए मौसम से लोगों को बुधवार को राहत मिल गई। सुबह से ही घनी धूप रही। हवा नहीं चली। मौसम वैज्ञानिक डा. विवेकराज सिंह के अनुसार बृहस्पतिवार को भी मौसम गर्म रहेगा। दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन


इससे लोगों को पसीना-पसीना होना पड़ेगा। गर्म मौसम में पानी के रंग खेलने के बावजूद लोगों को सर्दी का अहसास नहीं होगा।


शुक्रवार को हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे गर्मी में और ज्यादा इजाफा होगा। शनिवार को हल्की बारिश होने की उम्मीद है।

रविवार और सोमवार को भी हल्की बारिश होने का अनुमान है। हालांकि इससे तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें