फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पिता के हत्यारोपी को रिमांड पर लेकर पिस्टल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
- 150 करोड़ रुपये की संपत्ति के विवाद में पुत्र ने पिता की गोली मारकर की थी हत्या
विज्ञापन

- कोर्ट में समर्पण करने के बाद सात घंटे की पुलिस रिमांड पर लिया गया था आरोपी
-
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीनगर। पिता की हत्या के आरोपी निखिल नेहरा को पुलिस रविवार को सात घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) पर लेकर आई। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त .32 बोर की पिस्टल गांव के बाहर झाड़ियों से बरामद कर ली। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने इसी पिस्टल से पिता हरिओम नेहरा की हत्या की थी।
गांव बुदाना निवासी हरिओम नेहरा क्षेत्र के बड़े किसान थे। पुलिस के मुताबिक, करीब 150 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर हुए विवाद में उनके पुत्र निखिल नेहरा ने 15 जुलाई को घर के आंगन में ही पिस्टल से गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था और कुछ दिनों बाद कोर्ट में समर्पण कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने उसे पीसीआर पर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि पूछताछ में निखिल ने बताया कि उसके पिता के पास शस्त्र लाइसेंस था और उन्होंने .32 बोर की पिस्टल खरीदी थी। आरोपी के अनुसार, इसी पिस्टल से उसने पिता की हत्या की और वारदात के बाद उसे गांव के बाहर झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें