फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में बदली मेरे यूपी की तस्वीर: अतुल गर्ग

Thu, 23 Mar 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
atul garg - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
राज्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद विधायक अतुल गर्ग पहली बार गाजियाबाद पहुंचे तो उनका अंदाज भी बदला हुआ था। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि तीन दिन में ही मेरे प्रदेश का वातावरण बदला-बदला नजर आने लगा है।

पशुओं के लिए बने कत्लखाने बंद होने लगे हैं और मनचले बाइक सवार बहन-बेटियों के साथ छेड़छाड़ करने से डरने लगे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का मुखिया अब भोगी नहीं योगी है और गलत काम करने वालों को वह छोड़ेंगे नहीं।
विज्ञापन


लखनऊ से गाजियाबाद पहुंचे अतुल गर्ग एनएच-24 सेविजयनगर होते हुए सबसे पहले दूधेश्वरनाथ मंदिर में माथा टेकने पहुंचे। समर्थकों ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। दूधेश्वरनाथ भगवान का आशीर्वाद लेने के बाद वह रोड शो करते हुए चौपला बाजार होते हुए अपने चुनाव कार्यालय पर पहुंचे।

यहां कार्यकर्ताओं से मिलकर परिवार से मिलने घर पहुंचे और शाम को फिर लखनऊ के लिए रवाना हो गए। अतुल गर्ग ने कहा कि सिर्फ तीन दिन में प्रदेश की मशीनरी एक्टिवेट हो गई है। सिर्फ कत्लखानों और मनचलों पर ही लगाम नहीं लगी है, भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारी भी डरे हुए हैं। वह अपने आकाओं को तलाश रहे हैं।

संघ की पोशाक पहनकर कहने लगे-हम पुराने जनसंघीउन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि कुछ लोगों ने संघ की पोशाक निकाल ली है और खुद को पुराना जनसंघी बता रहे हैं, लेकिन प्रदेश का मुखिया योगी है, भोगी नहीं है, जिन्होंने गलत किया है, वह बचने वाले नहीं हैं।

अतुल गर्ग ने मीडिया से वार्ता के दौरान बुधवार को फिर अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। उन्होंने कहा कि सबसे पहले स्वास्थ्य और शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए काम करेंगे और इसके बाद उनका सपना है कि गाजियाबाद का विकास गुरुग्राम की तर्ज पर कराया जाए। वह इस दिशा में काम करने में जुट गए हैं।


शहर के प्रथम मेयर दिनेश चंद गर्ग के बेटे अतुल गर्ग बिजनेस घराने से हैं। ऐसे में उनके राज्यमंत्री बनने पर व्यापारी जगत में खासा उत्साह है। बुधवार को खुली जीप में जब वह शहर के सबसे पुराने चौपला बाजार के बीच से गुजरे तो व्यापारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उनके आने से पहले ही बाजार को भाजपा के झंडों से पाट दिया गया था।

खुली जीप में अतुल गर्ग के साथ महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा, महामंत्री राजीव अग्रवाल, दिवाकर, संजय कुशवाह, दुष्यंत आदि मौजूद रहे।बुधवार शाम मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने मंत्रियों के पोर्टफोलियो की घोषणा कर दी है।

पहली बार विधायक बनकर राज्यमंत्री बने अतुल गर्ग को खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति, किराया नियंत्रण, उपभोक्ता संरक्षण, बाट माप और खाद्य सुरक्षा एंव औषधि प्रशासन मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। यानी गरीबों के राशन से लेकर, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता का ख्याल रखना उनका दायित्व होगा।
विज्ञापन


अतुल गर्ग का कहना है कि मुख्यमंत्री ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह पूरे मन से उसका निर्वाह कर सीएम और जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। मिलावट खोरी पर लगाम लगाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें