फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 26 पीएचसी मलेरिया मुक्त घोषित, तीन साल से नहीं मिला कोई केस

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

गाजियाबाद। जिले की 14 लाख की आबादी क्षेत्र के 26 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) मलेरिया मुक्त घोषित कर दिए गए हैं। जिला मलेरिया अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि तीन साल से इन क्षेत्रों में मलेरिया का कोई मामला सामने नहीं आया है। विभागीय स्तर पर लोगों को मलेरिया के प्रति जागरूक करने के लिए एमएमजी अस्पताल से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। स्कूलों में भी छात्रों को इसके प्रति जागरूक किया जाएगा।

बीते तीन महीने में मलेरिया की आशंका पर 28,213 स्लाइड जांची गई हैं। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि ओपीडी में बुखार की शिकायत लेकर आने वाले हर मरीज की मलेरिया जांच अनिवार्य की गई है।
विज्ञापन


ये पीएचसी हुईं मलेरिया मुक्त
नगरीय क्षेत्र :
कड़कड़ मॉडल, नेहरू गार्डन, आदर्श नगर, न्यू डिफेंस कॉलोनी, वेद विहार, लाल बाग लोनी, मुस्तफाबाद, बुद्ध विहार विजयनगर, दौलतपुरा, पंचशील कॉलोनी, इंदिरापुरी, लक्ष्मी गार्डन, संतोष विहार लोनी, तिलक राम लोनी, साधना एंक्लेव, राहुल गार्डन, जवाहर नगर, राजीव गार्डन लोनी, घूकना मोड़, शिप्रा सनसिटी।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र : सीएचसी लोनी, अटौर, भाेवापुर, निवाड़ी, फरूखनगर, तलहेटा।
फैमिली फिजिशियन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ.रमन कुमार ने बताया कि 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को इस बीमारी की गंभीरता और बचाव के प्रति जागरूक करना है। केंद्र सरकार ने 2030 तक भारत को मलेरिया मुक्त करने का लक्ष्य तय किया है।

लक्षण और बचाव
लक्षण :
तेज बुखार, कंपकंपी, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, उल्टी, थकावट, चक्कर, पेट दर्द।
बचाव :
मच्छरदानी का प्रयोग, ठहरे पानी में केरोसिन डालना, पानी ढककर रखना, आसपास जलभराव न होने देना।

पांच साल में मलेरिया के मरीजों की स्थिति

वर्ष मरीज
2025 (23 अप्रैल तक) 05

2024 27

2023 28

2022 19

2021 31
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें