माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। पहलगाम में पर्यटक स्थल पर हुए आतंकी हमले के विरोध में दूसरे दिन भी धरने प्रदर्शन जारी रहे। घटना के विरोध में बृहस्पतिवार को भी विभिन्न सामाजिक संगठन, राजनैतिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। कहीं पैदल मार्च निकाला गया तो कहीं कैंडल मार्च। लोगों ने कई स्थानों पर पाकिस्तान का भी पुतला फूंका और नारेबाजी की।
युवा कांग्रेस ने किया कैंडल मार्च
पहलगाम में हुआ आतंकवादी हमले के विरोध में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आसिफ सैफी के नेतृत्व में शहीद स्थल पर मोमबत्तियां जलाकर दो मिनट का मौन रखा। सभी ने मांग की है कि आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक वली हसन, विक्रांत चौधरी, उज्ज्वल गर्ग, रहीसुद्दीन सहित अन्य शामिल रहे।
पाकिस्तान का पुतला फूंका
मोदीनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने पैदल मार्च निकाला। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित सीकरी पेट्रोल पंप के पास दोपहर करीब 12 बजे बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और पैदल मार्च करते हुए बस स्टैंड की तरफ बढ़े। आक्रोशित लोगों ने पाकिस्तान और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान के पुतले को पैरों से कुचला और बाद में आग के हवाले कर दिया। इस मौके पर डॉ. बबली गुर्जर, अमित गोयल, सतीश अग्रवाल, राहुल गुर्जर, निर्दोष खटाना, अमित कराटे, देवेन्द्र चौधरी, पप्पन शर्मा, हरेन्द्र शर्मा और महेश मौजूद रहे।
वैश्य एकता समिति ने निकाला कैंडल मार्च
गाजियाबाद। कालकागढ़ी स्थित वैश्य एकता समिति ने पहलगाम में मारे गए लोगों के लिए कैंडल मार्च निकाला। कार्यालय से कालकागढ़ी चौराहे तक निकाले गए कैंडल मार्च में आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता, नरेंद्र कुमार नन्दी, मेघना बंसल, नीतू, अजय गुप्ता, राकेश, राजीव, आरपी सिंह, अशोक मित्तल, अजय गोयल, अनुराग, देवेंद्र गर्ग, अशोक गोयल, भारती गर्ग, सोनिया गोयल, अल्पना सिंह, मीनाक्षी बंसल व अन्य लोग मौजूद रहे।
निर्दोषों की हत्या करने वालों को मिले मृत्युदंड
गाजियाबाद। स्विस होटल में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान जगद्गुरु निंबार्क आचार्य श्यामशरण देवाचार्य ने पहलगाम हमले पर रोष जताया। उन्होंने निर्दोषों की हत्या करने वालों को मृत्युदंड देने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह हमला सीधे-सीधे हिंदुओं पर हमला है। इस दौरान हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। इस दौरान की कथा में नवनीत प्रिय दा, पवन जिंदल, विजय जिंदल, बीके बंसल सहित अन्य मौजूद रहे।
मुस्लिम समाज ने दी श्रद्धांजलि
गाजियाबाद। नए बस अड्डे स्थित शहीद स्थल पर बृहस्पतिवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने पहलगाम में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए कैंडल मार्च निकाला। साथ ही उन्होंने आतंकवादियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की। इस दौरान अखलाख सैफी, मुनव्वर चौधरी, अहसान सैफी, मोहसिन अल्वी, सहजाद अली, फिरोज खान, फरहान सैफी, आबिद अली, रिजवान सैफी, मुनतियाज अली, आमिर सैफी, फारूख सैफी आदि मौजूद रहे।
कैला भट्टा में निकाला कैंडल मार्च
गाजियाबाद। कैला भट्टा के शहीद अशाफाक उल्ला खां चौक पर लोगों ने जमा होकर पहलगाम में मारे गए लोगों के लिए शोक सभा का आयोजन किया। इसके बाद लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। लोगों ने आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान पूर्व पार्षद मो. जाकिर अली सैफी, रमीज राजा सैफी, शाहनवाज खान, सैय्यद शैमौन अली कादरी, फुरकान कश्मी, साजिद सैफी, मुशाहिद खान, सैयद सलमान, शमीम सैफी, फराज खान, साबु मलिक, मो. जाकिर, साबिर सैफी व अन्य लोग मौजूद रहे।
आम आदमी ने निकाला कैंडल मार्च
गाजियाबाद। आम आदमी पार्टी ने पहलगाम श्रद्धांजलि सभा कर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को शहीद स्थल नया बस अड्डा मेट्रो स्टेशन के पास कैंडल मार्च निकालकर दोषियों को मृत्युदंड देने की मांग की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष निमित यादव, डॉ. छवि यादव, महासचिव शैलेश कुमार, मनोज त्यागी, सुमित देशबंधु, मयंक जैन, एस पी सिसोदिया, शिल्पी सचान सहित अन्य मौजूद रहे।
व्यापारियों ने फूंका पाकिस्तान का पुतला
गाजियाबाद। पहलगाम हमले से नाराज व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को मालीवाड़ा चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला दहन किया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संदीप बंसल ने नराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में राजेश बंसल, संजय बिंदल, देवानंद कश्यप, विकास, दीपक वर्मा, नितिन मित्तल, रोहित गौतम समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
नवयुग मार्केट में मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि देते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
नवयुग मार्केट में मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि देते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
नवयुग मार्केट में मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि देते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
नवयुग मार्केट में मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि देते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
नवयुग मार्केट में मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि देते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद