फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: घर में घुसकर नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में लोगों का फूटा गुस्सा, वाहनों में लगाई आग

Thu, 29 Aug 2024 08:19 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

आरोपी कबाड़ी की दुकान पर काम करता है। पीड़िता और आरोपी अलग-अलग समुदाय के होने की वजह से तनाव की स्थिति बन गई। गुस्साए लोगों ने तोड़फोड़ और आगजनी की।
विज्ञापन
लोगों ने वाहनों को फूंका, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के साहिबाबाद लिंक रोड थाना क्षेत्र में घर में घुसकर नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म मामले में लोगों का रोष फूट पड़ा। परिजनों के साथ आक्रोशित लोगों ने चंद्रनगर तिराहे को रोक कर जाम लगा दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने में जुटे रहे। इस बीच आक्रोशित भीड़ ने वाहनों में तोड़फोड़ कर उन्हें आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी फैजान को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


लिंक रोड थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी बुधवार शाम करीब पांच बजे रिक्शा चालक की 16 साल की बेटी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया गया। इस केस में नामजद कराए गए साहिबाबाद के शहीदनगर निवासी फैजान (20) को पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह दस बजे गिरफ्तार कर लिया। वह लिंक रोड क्षेत्र में कबाड़ी की दुकान पर काम करता है। पीड़िता और आरोपी अलग-अलग समुदाय के होने की वजह से तनाव की स्थिति बन गई। गुस्साए लोगों ने तोड़फोड़ और आगजनी की। इसके बाद पुलिस ने चौकी के बाहर धरना दे रहे लोगों को लाठी बरसाकर खदेड़ा।

घटना का पता चलने पर सुबह करीब 11 बजे हिंदू परिवार गौ रक्षक समेत कई संगठनों के लोग लिंक रोड थाने पर जमा हो गए। इन लोगों ने आरोपी को उनके हवाले किए जाने की मांग करते हुए जाम लगा दिया। वे लोग घटना को सामूहिक दुष्कर्म की बताकर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जाम लगने से दिल्ली जाने और वहां से आने वाले लोगों को लंबे रास्ते से जाना पड़ा। पुलिस अधिकारियों ने समझाया आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस पर वे लोग दोपहर 12 बजे लौट गए। लेकिन, दो घंटे बाद फिर से बवाल कर दिया। इस पर आठ थानों की पुलिस बुला ली गई। रात को पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को लाठी बरसाकर खदेड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें