फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यति नरसिंहानंद की हो गिरफ्तारी: गाजियाबाद में भारी विरोध प्रदर्शन, बुलंदशहर में पथराव; जानें मामला

Fri, 04 Oct 2024 11:03 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के मसूरी में पैगम्बर इस्लाम मुहम्मद साहब को लेकर महंत यति नरसिंहानंद के बयान का भारी विरोध किया। यति नरसिंहानंद के खिलाफ थाना मसूरी में ज्ञापन दिया है। वहीं खबर है कि शिवशक्ति धाम डासना पर हजारों मुसलमानों ने हमला कर दिया है।
विज्ञापन
नरसिंहानंद के विरोध में प्रदर्शन व पथराव  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महंत यति नरसिंहानंद के पैगम्बर इस्लाम मुहम्मद साहब को लेकर दी गई आपत्तिजनक टिप्पणी करने के खिलाफ लोगों ने जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया। गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


ग्राम मसूरी सर्व समाज संगठन के बैनर तले धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले यति नरसिंहानंद के खिलाफ थाना मसूरी में ज्ञापन दिया है। उधर जुमे की नमाज के बाद ग्राम ढ़बारसी में गली कूचों में घूम कर भी नारेबाजी की गई। इस अवसर पर काफी संख्या में लोग एकत्र हुए और पुतला दहन किया गया।

शनिवार को डासना स्थित मखदूम शाह बाबा के मजार पर हाजी आरिफ के निवेदन पर भी भारी संख्या में लोग एकत्र होंगे। बाद में लोग कलेक्ट्रेट की तरफ कूच करेंगे। सर्व समाज संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि यति नरसिंहानंद महाराज के द्वारा मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से पैगंबर इस्लाम हजरत मौहम्मद साहब की तौहीन की है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष जावेद अब्बासी का कहना है कि अन्नु चौधरी द्वारा वीडियो वायरल की गई है। जिसमें महंत यति नरसिंहानंद द्वारा गलत बयानबाजी की गई। पदाधिकारियों का कहना है कि यति नरसिंहानंद के बयान से अशांति को बढ़ावा मिल रहा है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जावेद अब्बासी, चौहान, आरिफ बीडीसी, नौशेर,बिलाल चौधरी, शाहनवाज सलमानी,डॉ मुजीबुर्रहमान,गुफरान ठेकेदार,हाफिज अबु बकर, मुशाहिद आदि भी उपस्थित रहे। वहीं ग्राम कुशलिया में भी ग्राम वासियों ने जुलूस निकाला और मौके पर पहुंचे पुलिस को एक ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में महंत को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाये। 

शिव शक्ति धाम मंदिर पर किया विरोध प्रदर्शन 
डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद के विवादित बयान देने के बाद शुक्रवार देर रात मंदिर पर एक समुदाय से जुड़े कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस बल ने सभी को वहां से भगा दिया। साथ ही मंदिर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार पी ने कहा कि कमिश्नरेट में धारा 163 लागू है। बिना अनुमति इस तरह कोई भी भारी संख्या में लोग विरोध प्रदर्शन करेंगे तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन

नरसिंहानंद के विरोध में प्रदर्शन व पथराव 
बुलंदशहर के सिकंदराबाद में महंत यति नरसिंहानंद के पैगंबर मोहम्मद साहब पर की गई विवादित टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को लोगों ने मोहल्ला शेखवाड़ा में जुमे की नमाज के बाद धार्मिक स्थल के बाहर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। डीएम-एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली और सुरक्षा के लिए धारा 144 लागू की है।

शुक्रवार देर रात करीब साढ़े आठ बजे जामा मस्जिद मेें संभ्रांत लोग नमाज पढ़ने के लिए चले गए। उस समय बाहर खड़े अराजक तत्वों की भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस दौरान करीब 250 लोगों ने एकजुट होकर पथराव किया, जिसमें थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। इस दौरान वहां से गुजर रहे वाहन और यात्रियों को भी चोटें आईं। पीएसी ने मोर्चा संभालते हुए पथराव कर रहे लोगों को खदेड़ा। डीएम सीपी सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

कस्बे में लगाई धारा 144, चल रह जांच
एसडीएम रेनू सिंह ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर धारा 144 लागू की गई है। भीड़ के रूप में एकत्र होने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पथराव वाले प्रकरण की सीओ स्तर पर जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

हिरासत में लिए लोगों को छुड़ाने की मांग
सिकंदराबाद। धार्मिक स्थल के बाहर महंत यति नरसिंहानंद गिरी के खिलाफ प्रदर्शन, नारेबाजी करने के मामले में हिरासत में लिए लोगों को छुड़ाने के लिए भारी संख्या में भीड़ शुक्रवार की देर शाम कोतवाली के बाहर जमा हो गई। पुलिस ने जांच के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देते हुए भीड़ को समझा-बुझाकर वापस भेजा। वही हिरासत में लिए गए लोगों के समुदाय के गणमान्य लोगों ने भी भीड़ में मौजूद लोगों को समझा-बुझाया।

हजरत मोहम्मद पैगंबर पर टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन
वहीं बुलंदशहर में मोहम्मद पैगंबर साहब के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के खिलाफ जमियत उलेमा के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान यति नरसिंहानंद के खिलाफ कार्रवाई और विवादित वीडियो को सोशल मीडिया से हटाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। शुक्रवार को जमीयत उलेमा के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर मोहम्मद पैगंबर साहब के खिलाफ की गई टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि तत्काल यति नरसिंहानंद सरस्वती के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाए। कहा कि यदि सरकार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तो इससे आरोपियों के मन में कानून का भय नहीं होगा और माहौल खराब करने का प्रयास किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें