हालांकि पास ही पुलिस चौकी होने के कारण जल्दी ही पुलिस ने जाम खुलवा दिया। इन लोगों का कहना है कि बिजली के कनेक्शन विद्युत निगम की टीम ने काट दिए थे। तभी से वह अंधेरे में रह रहे हैं। घुमंतू जाति के लोगों का कहना है कि वह कनेक्शन के लिए आवेदन करते हैं, लेकिन उन्हें कनेक्शन नहीं दिया जाता है। तरह तरह के नियम बताकर उन्हें वापस भेज दिया जाता है। अधीक्षण अभियंता अवनीश कुमार का कहना है कि नियमानुसार इस समाज के लोगों को राहत दिलाने का कार्य किया जाएगा।