फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पेट्रोल में मिलावट का आरोप लगाकर लोगों ने किया हंगामा

विज्ञापन
मुरादनगर स्थित पेट्रोल पंप पर हंगामा करती महिला। स्रोत: वीडियोग्रैब
विज्ञापन
मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग बसंतपुर सैंथली गांव के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल में मिलावट का आरोप लगाते हुए लोगों ने हंगामा किया। लोगों ने बोतलों में भरा ईंधन दिखाकर दावा किया कि पेट्रोल की गुणवत्ता संदिग्ध है। इससे वाहनों को नुकसान हो रहा है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

वीडियो में लोग हाथों में बोतलें लेकर पेट्रोल की गुणवत्ता पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। उनका आरोप है कि पेट्रोल में मिलावट के कारण वाहन सही ढंग से नहीं चल रहे हैं। इससे इंजन खराब होने का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान कुछ लोगों की पंप कर्मचारियों से नोकझोंक भी हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने प्रशासन से ईंधन के नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच कराने और उपभोक्ताओं के हित में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। हालांकि मामले किसी ने कोई शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन

उधर पंप संचालक का कहना है कि बारिश का पानी चले जाने के कारण ऐसा हुआ है। करीब बारह बाइक में पेट्रोल डाला गया। सभी की बाइकों की सफाई करा दी गई थी। अब किसी को कोई शिकायत नहीं है। डीएसओ अंकित तिवारी ने बताया कि उन्हें इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। वह इसकी जांच करायेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें