फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओरल हाइजिन के प्रति बच्चों को किया जागरूक

Wed, 01 Feb 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
डाबर रेड टूथ पेस्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वैशाली सेक्टर-2 स्थित वनस्थली पब्लिक स्कूल में मंगलवार को अमर उजाला और डाबर रेड टूथ पेस्ट की ओर से ओरल हाइजिन सेशन हुआ। करीब एक घंटे तक चले कार्यक्रम में डॉक्टरों ने बच्चों को मसूड़ों की देखभाल, मुंह की सफाई, दांतों को स्वस्थ रखने के तरीके बताए।
विज्ञापन


इस दौरान डाबर की ओर से सभी बच्चों को डाबर रेड टूथ पेस्ट और टूथ ब्रश दिया गया। कार्यक्रम में स्कूल के 620 बच्चों ने हिस्सा लिया। डॉक्टरों ने बच्चों को बताया कि जंक फूड से दांतों पर बुरा असर पड़ता है। बच्चों को दांतों की सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्हें सही तरीके से ब्रश करना चाहिए।

दांतों को स्वस्थ रखने के लिए सुबह और रात ब्रश करना चाहिए। इसके बाद डेंटल चेकअप कैंप लगाया गया। इसमें 125 छात्रों के दांतों की जांच की गई। अंत में आईक्यू टेस्ट हुआ, जिसमें सभी बच्चों ने हिस्सा लिया। इस दौरान राजीव जैन, अनुराधा जैन,  बबीता पाठक, सीमा पांडेय, आभा झा, ममता महेंद्रो, राजश्री पांडा, सुनीता घई, किरण गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को दांतों और मुंह की सफाई के प्रति जागरूक करना था। बच्चों को बताया गया कि वे किस प्रकार ब्रश करने अपने दांतों को स्वस्थ्य बना सकते हैं। सुनील शर्मा कंज्यूमर एक्टिवेशन हेड, डाबर       

अमर उजाला की अनोखी पहल है। इससे बच्चों को काफी फायदा मिलेगा। जो जानकारी बच्चों को मिली है वह दांतों के लिए काफी फायदेमंद है। मीनू गोगना प्रधानाचार्या     
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें