फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होर्डिंग नहीं, अबकी बार रिकॉर्डिंग वार

Wed, 01 Feb 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
मोदी के होर्डिंग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
नोटबंदी और निर्वाचन आयोग की सख्ती का असर इस बार प्रचार पर भी दिख रहा है। खर्चीले होर्डिंग की बजाय इस बार ज्यादातर प्रत्याशी रिकार्डिंग कॉल के सहारे मतदाताओं को रिझा रहे हैं। इसके अलावा ट्वीटर, फेसबुक और व्हाट्स एप के माध्यम से भी प्रचार जोरों पर है।

यूपी की सबसे बड़ी विधानसभा सीट साहिबाबाद पर सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी अमरपाल शर्मा की रिकॉर्डिंग कॉल मतदाताओं के पास पहुंचने लगी है। ऐसे में अब इसी सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी सुनील शर्मा के समर्थक भी सक्रिय होने लगे हैं। आगामी एक-दो दिन से सुनील शर्मा की रिकॉर्डिंग कॉल भी मतदाताओं को सुनाई दे सकती है।
विज्ञापन


शहरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग ने तो सोशल साइट्स फेसबुक, ट्वीटर और व्हाट्स एप पर प्रचार का जिम्मा टेकिभनकल कैंपेन टीम को दे रखा है। उधर, शहरी सीट से ही बसपा के सुरेश बंसल की भी आईटी टीम ने सोशल साइट्स प्रचार संभाल रखा है। मुरादनगर से भाजपा के प्रत्याशी अजितपाल त्यागी भी इसी प्रकार के प्रचार से जुड़ गए हैं।

उनकी आईटी एक्सपर्ट टीम ने सोशल साइट्स के प्रचार का जिम्मा उठाया हुआ है।दूसरी ओर कुछ प्रत्याशी ऐसे भी हैं, जिन्हें डोर-टू-डोर प्रचार पर ही भरोसा है। ऐसे प्रत्याशियों में साहिबाबाद से बसपा प्रत्याशी जलालुद्दीन, गाजियाबाद शहर सीट से रालोद प्रत्याशी सुल्तान सिंह खारी घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं।

लोनी से भाजपा के नंदकिशोर गुर्जर, सपा-कांग्रेस गठबंधन के राशिद अली, बसपा के जाकिर अली और रालोद के मदन भैया भी सोशल साइट्स से ज्यादा जनसंपर्क के माध्यम से ही अपने प्रचार में जुटे हैं।
विज्ञापन


मोदीनगर से भाजपा प्रत्याशी डा. मंजू सिवाच, बसपा के वहाब चौधरी, सपा-कांग्रेस गठबंधन के रामआसरे शर्मा और रालोद प्रत्याशी सुदेश शर्मा भी जनसंपर्क से ही प्रचार कर रहे हैं। हालांकि होर्डिंग, पोस्टर, बैनर और बिल्लों से यह सभी प्रत्याशी परहेज किए हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें