फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में जल रहा कूड़ा

Sun, 27 Nov 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
जलाना है प्रदूषण का कारण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
टीएचए में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं। कालोनियों में जगह-जगह कूड़ा उठाने की जगह जलाया जा रहा है। धुएं से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। एनजीटी के आदेशों के बाद भी नगर निगम और प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।  

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के कूड़ा जलाने वालों पर कार्रवाई के आदेश का ट्रांस हिंडन में पूरी तरह से पालन नहीं हो रहा है। वसुंधरा, इंदिरापुरम, कौशांबी, वैशाली, मोहन नगर, डीएलएफ, शालीमार गार्डन, विक्रम एंक्लेव आदि कालोनियों में कई जगहों पर रोज कूड़े में आग लगाई जा रही है। जिससे बहुत ज्यादा प्रदूषण होता है। इसकी वजह से प्रदूषण बढ़ रहा है।
विज्ञापन


रदूषण विभाग के अधिकारियों की माने तो इस वक्त पीएम-10 की स्थित सामान्य से तीन गुना ज्यादा है।  राजेंद्र नगर सेक्टर-2 ग्रीन बेल्ट, वसुंधरा-14 सड़क किनारे, वसुंधरा सेक्टर-4 सड़क किनारे, कनावनी पुलिस के पास अहिंसा खंड-2 में, राजेंद्र नगर में राम मनोहर लोहिया पार्क, एनएच-24 पर गौड़ ग्रीन सोसायटी के सामने ग्रीन बेल्ट पर।      
विज्ञापन


- बोला नगर निगम, की है कार्रवाई      
नगर निगम के सफाई इंस्पेक्टर योगेंद्र यादव ने बताया कि फरवरी से लेकर अक्तूबर तक 13 लोगों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है, इसमें से एक नगर निगम कर्मचारी भी है। इसके साथ ही 15 कूड़ा फेंकने वालों पर 500 सौ रुपये का जुर्माना लगाने के साथ ही तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।


शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाती है।     
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें