फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: लोनी के बंथला फ्लाईओवर पर बदमाशों ने कपड़ा कारोबारी से बंदूक की नोक पर 14 लाख रुपये और कार लूटी 

Thu, 09 Sep 2021 11:02 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

कारोबारी दिल्ली से लोनी में पैसे का कलेक्शन करने आए थे। पीड़ित भाइयों ने पुलिस से शिकायत की है। दिल्ली के शास्त्री पार्क कॉलोनी में प्रदीप जैन परिवार के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
लूट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली लोनी की बंथला फ्लाईओवर के पास गुरुवार रात करीब साढे़ आठ बजे हथियार के बल पर बाइक सवार तीन बदमाश दिल्ली के कपड़ा कारोबारी दो भाइयों से साढ़े 14 लाख रुपये और कार लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन


कारोबारी दिल्ली से लोनी में पैसे का कलेक्शन करने आए थे। पीड़ित भाइयों ने पुलिस से शिकायत की है। दिल्ली के शास्त्री पार्क कॉलोनी में प्रदीप जैन परिवार के साथ रहते हैं। वह दिल्ली के गांधी नगर इंद्रा कॉलोनी में कपड़े का कारोबार करते हैं। उन्होंने बताया कि लोनी में एक दुकानदार उनसे कपड़े के थान खरीदता है। वह अक्सर लोनी आते रहते हैं। 

लोनी में उनके कपड़ों के थान पहुंचाने वाले गाड़ी के ड्राइवर ने उन्हें लोनी के दुकानदार द्वारा 12 लाख रुपये के कपड़े लेने के बारे में बताया था। प्रदीप जैन ने दुकानदार से बात की और बृहस्पतिवार को अपने भाई संजीव जैन के साथ कार से लोनी पहुंचे। यहां उन्होंने अपने पहले दुकानदार से करीब ढाई लाख रुपये लिए। इसके बाद वह दूसरे दुकानदार से 12 लाख रुपये के कपड़ों के थान के लिए एडवांस पैसे लेने पहुंचे। यहां से पैसे लेकर दोनों भाई बंथला फ्लाईओवर से होकर अपने घर जाने लगे।
विज्ञापन


इस फ्लाईओवर से उतरते ही एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उनकी कार के आगे बाइक लगा दी। बाइक के पीछे बैठे दो बदमाश कार के दोनों तरफ आए। एक बदमाश ने कार पर पिस्टल की बट मारकर शीशा तोड़ दिया। इस दौरान दूसरे बदमाश ने दोनों पीड़ितों को कार से बाहर निकाल दिया। बदमाश पैसों से भरा बैग और कार लेकर मौके से फरार हो गए। पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। लोनी सीओ अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि पीड़ितों ने मामले में शिकायत दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें