फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर ऑटो बनेंगे ऑड-ईवन के दौरान सफर का सहारा

Wed, 30 Mar 2016 08:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
ऑड-इवन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 एनसीआर से रोजाना करीब 40 हजार कारें दिल्ली जाती हैं। ऑड-ईवन फार्मूला लागू होने से इनकी संख्या बीस हजार रह जाएगी। परिवहन विभाग ने लोगों को एनसीआर ऑटो की सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी की है। इससे प्रदूषण और जाम दोनों ही समस्याओं से निजात मिलेगी।
विज्ञापन



परिवहन विभाग के अफसरों की नजर दिल्ली में वाहनों केऑड-ईवन संचालन पर है। इससे एनसीआर के साथ ही प्रदेश के सभी जनपदों के लोग होंगे। परिवहन विभाग का प्रयास है कि दिल्ली का सफर कारों से करने वालों को एनसीआर ऑटो में सफर कराया जाए। इससे उनको सस्ता और सुविधाजनक सफर मिल सकेगा।


आरटीओ मयंक ज्योति ने बताया कि एनसीआर और दिल्ली में वाहनों की ज्यादा भीड़ होने से जाम और प्रदूषण की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट में चलने को प्रेरित किया जा रहा है। दिल्ली में 15 अप्रैल से फिर ऑड-ईवन सिस्टम शुरू हो रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में एनसीआर ऑटो का संचालन बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। एनसीआर ऑटो की सवारी लोगों को बार जैसी ही सुविधा उपलब्ध कराएगी। एनसीआर ऑटो को कालोनियों से होकर चलवाया जाएगा। यह लोगों को घर केपास से लेकर उनके गंतव्य तक छोड़ेंगे। इससे लोगों को कार कमी महसूस ही नहीं होगी।
विज्ञापन



यह भी जानें-
- एनसीआर ऑटो की सवारी सभी सातों दिन 24 घंटे उपलब्ध होगी
- एनसीआर ऑटो सुरक्षा मानकों पर तैयार कराए गए हैं
- महिला ऑटो की शुरुआत भी जल्द ही हो जाएगी


- एनसीआर ऑटो में किराया मीटर के आधार पर लिया जाता है
- तीन व्यक्ति एक साथ मिलकर ऑटो में चलने से यह बेहद सस्ता पड़ता है
- एनसीआर ऑटो में कोई परेशानी होने पर आरटीओ ऑफिस से तत्काल कार्रवाई की जाती है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें