फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायखंड-2 में हल होगी पानी की समस्या

Sun, 15 May 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
water - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिछले दस दिनों से पानी की समस्या से जूझ रहे न्यायखंड-2 के लोगों को राहत मिलने वाली है। शनिवार को जीडीए ने मकनपुर गांव की ओर जाने वाली पानी की लाइन से कनेक्शन जोड़ने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


दरअसल, न्यायखंड-2 में कई दिनों से घरों में पानी नहीं आ रहा था। लोगों का कहना था कि सिंगल पाइप लाइन होने के कारण घरों में पानी नहीं पहुंच रहा था, जहां पहुंच भी रहा था, वहां पानी का प्रेशर काफी कम था।

समस्या का जल्द समाधान न होने पर आरडब्ल्यूए ने सोमवार को जीडीए कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी थी। न्यायखंड-2 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजेंद्र पाठक ने बताया कि ‘अमर उजाला’ में पानी की समस्या को प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद जीडीए अधिकारी जागे।
विज्ञापन


अब मकनपुर गांव की ओर जाने वाली पानी की लाइन से न्यायखंड-2 का कनेक्शन जोड़ा जा रहा है। जीडीए के अधिशासी अभियंता कप्तान सिंह ने बताया कि लोगों की शिकायत को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें