फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अस्पतालों में सिरदर्द, उल्टी-दस्त और बेचैनी के मरीज बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। एक सप्ताह से लगातार बढ़ रही गर्मी और उमस का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। सोमवार को जिला एमएमजी अस्पताल सहित अन्य सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी में सिरदर्द, बेचैनी, उल्टी-दस्त, चक्कर और डिहाइड्रेशन की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या में तीस फीसदी बढ़ोतरी हुई है। चिकित्सकों का कहना है कि तापमान के साथ बढ़ी उमस और शरीर में पानी की कमी के कारण लोग तेजी से बीमार हो रहे हैं। ऐसे मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर परेशानी का कारण बन सकती है। डॉक्टरों ने लोगों को पर्याप्त पानी पीने, संतुलित भोजन करने और धूप से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन


एमएमजी अस्पताल की ओपीडी में 2506 मरीजों का पंजीकरण हुआ। इनमें 1220 महिलाएं, 889 पुरुष और 397 बच्चे थे। वहीं संयुक्त अस्पताल संजयनगर में 1012 मरीज पहुंचे। इनमें 70 फीसदी मरीज गर्मी से परेशान होकर इलाज कराने पहुंचे थे। एमएमजी अस्पताल के फिजिशियन डॉ. संतराम वर्मा ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से गर्मी और उमस बढ़ने के कारण अस्पताल में डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त, सिरदर्द, चक्कर और कमजोरी की शिकायत वाले मरीज बढ़ रहे हैं। उनका कहना है कि शरीर में पानी और आवश्यक लवणों की कमी होने पर कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो जाती हैं। इसलिए लोगों को नियमित रूप से पानी, ओआरएस, नींबू पानी और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए।

बेचैनी, तनाव, नींद न आने की परेशानी बढ़ी
मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. साकेतनाथ तिवारी ने बताया कि अत्यधिक गर्मी और उमस का असर मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। इस मौसम में लोगों में चिड़चिड़ापन, बेचैनी, तनाव, नींद न आना और एकाग्रता की कमी जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। विशेष रूप से बुजुर्ग, बच्चे और पहले से मानसिक रोगों से जूझ रहे लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बीमार होने के मुख्य कारण

-शरीर में पानी और लवण की कमी होना
-तेज धूप और उमस में लंबे समय तक रहना
-कम पानी पीना और पर्याप्त तरल पदार्थ न लेना



इस तरह करें उपाय

-दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी और ओआरएस का सेवन करें
-धूप में निकलते समय सिर और शरीर को ढककर रखें
-ताजा और हल्का भोजन करें
-उल्टी, दस्त, तेज सिरदर्द या लगातार कमजोरी होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें