फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो अब भाजपा सरकार कराएगी जीडीए का सीएजी ऑडिट

Mon, 13 Mar 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
विज्ञापन
आडिट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत से जहां पार्टी नेताओं और पब्लिक के चेहरे खिले हुए हैं, वहीं जीडीए में हड़कंप मचा हुआ है। प्राधिकरण के अफसरों को अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस घोषणा की याद आने लगी है, जो उन्होंने 8 फरवरी को गाजियाबाद की रैली में की थी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने केवल गाजियाबाद विकास प्राधिकरण बल्कि प्रदेश की सभी डेवलपमेंट अथॉरिटी में सीएजी ऑडिट कराने की घोषणा की थी। अब भाजपा की सरकार बनने पर जीडीए में जांच होना तय माना जा रहा है।

पूर्व में यूपी के राज्यपाल ने सरकार को पत्र लिखकर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की सीएजी ऑडिट कराने के लिए कहा था, लेकिन यूपी सरकार ने इनकार कर दिया था। यह विवाद उत्तर प्रदेश में खूब गर्माया था।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैली में जीडीए में सीएजी आडिट न कराए जाने के मुद्दे को उठाकर घोषणा की थी कि भाजपा सरकार बनने पर प्रदेश में ऐसा कानून पास किया जाएगा, जिससे सभी प्राधिकरण सीएजी के दायरे में आ जाएंगी।

उनकी यह घोषणा अब अधिकारियों को सच होती नजर आ रही है। बता दें कि जीडीए में सही तरीके से जांच हुई तो कई बड़े घोटाले उजागर हो सकते हैं। पूर्व के अधिकारियों ने सरकार के इशारे पर यहां जमकर मनमानी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें