फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एप बताएगा कहां लगा है जाम

Fri, 15 Apr 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के ट्रैफिक व्यवस्था के बारे में हर जानकारी जल्द ही आपके स्मार्टफोन पर उपलब्ध होगी। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस एक मोबाइल एप्लीकेशन (एप) तैयार कर रही है। मई में इस एप्लीकेशन की शुरुआत की जा सकती है। इसे अपने स्मार्टफोन पर डाउनलोड करने के बाद लोगों को लाभ मिलने लगेगा।
विज्ञापन


इस एप्लीकेशन को तैयार करने वाली दिल्ली साइबर सैल की टीम एक्सर्ट के अनुसार सिर्फ गाजियाबाद ही नहीं बल्कि नोएडा, मेरठ और लखनऊ में भी यह एप्लीकेशन शुरू करने का प्लान सरकार का है।  

एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार ने बताया कि शहर के करीब 500 स्थान चिन्हित किए गए हैं, जिनके बारे में शुरुआत में इस एप पर जानकारियां उपलब्ध रहेंगी। इस एप से न केवल गाजियाबाद बल्कि दूसरे राज्यों से भी गाजियाबाद में आने वाले लोगों को ट्रैफिक से जुड़ी सारी जानकारी उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन


इसमें रूट डायवर्जन, नो एंट्री, जाम, रास्तों के बारे में जानकारियां प्रमुख होंगी। बता दें कि पहले से ही गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस फेसबुक और ट्विटर पर यातायात संबंधी सूचनाएं देती है। दोनों सोशल साइट्स पर ट्रैफिक पुलिस ने एक पेज बना रखा है।

माना जा रहा है कि मई में शुरू हो रहे एप पर कई अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे लोगों को यात्रा के दौरान काफी राहत मिलेगी। एप्लीकेशन के माध्यम से ही चालान की भी योजना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें