फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पॉलिथीन बेचने वाले प्रशासन के निशाने पर

Sun, 19 Jun 2016 01:16 AM IST
गाजियाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पालीथिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जागरूकता अभियान के बाद अब जिला प्रशासन के निशाने पर पॉलिथीन बेचने, खरीदने वाले हैं। अब तक दो बाजारों पर छापा मारा गया है। अन्य बाजारों पर भी छापेमारी की तैयारी है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन गुपचुप तरीके से थोक में पॉलिथीन बेचने वालों को तलाश रहा है।

सहायक पर्यावरण अधिकारी जगत बहादुर सिंह ने बताया कि कई बार टीम के साथ पहुंचने पर दुकानदार पहले ही सतर्क हो जाते हैं। पुलिस या प्रशासन की गाड़ी देखते ही दुकानों के शटर बंद कर दिए जाते हैं। ऐसे में छापेमारी कार्रवाई में दिक्कत आती है। उन्होंने बताया कि पर्यावरण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सभी स्कूटर और बाइक से बाजारों में घूम रहे हैं। जिन दुकानों पर बड़ी मात्रा में पॉलिथीन बिकता हुआ दिखेगा मौके पर तुरंत पुलिस फोर्स और प्रशासन की टीम बुलाई जाएगी।

बता दें कि इसी तरीके से घंटाघर और वसुंधरा केबाजार में छापेमारी कर दुकानदारों से भारी मात्रा में पॉलिथीन जब्त की गई थी। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने तय किया है कि रेहड़ी पटरी की बजाय ऐसे दुकानों से पॉलिथीन जब्त किए जाए, जहां से यह थोक में बेची जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें