फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा-इंदिरापुरम को कल मिलेगा गंगाजल

Mon, 07 Nov 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
home delivery of gangajal - फोटो : demo pic
विज्ञापन
छठ पूजा की वजह से गंगनहर के समय से पहले चालू होने से इंदिरापुरम और नोएडा के लोगों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। बीते कई दिनों पानी की किल्लत से जूझ रहे लोगों को बुधवार से गंगाजल मिलने लगेगा। सोमवार देर रात प्रताप विहार स्थित प्लांट में गंगाजल पहुंच गया।
विज्ञापन


अब बुधवार से जल निगम इसकी सप्लाई नोएडा और इंदिरापुरम को शुरू कर देगा। हालांकि फिलहाल गंगनहर में पानी कम होने की वजह से जल निगम का एक प्लांट ही चालू हो पाएगा। दूसरा प्लांट गंगनहर में पानी का स्तर बढ़ने पर 11 नवंबर तक शुरू होगा। यानी इंदिरापुरम को छोड़कर टीएचए की अन्य कालोनियों को अभी गंगाजल संकट से जूझना पड़ेगा।


सिंचाई विभाग ने सफाई और मरम्मत के लिए 10 अक्तूबर से 9 नवंबर तक एक महीने का क्लोजर लिया था। छठ पूजा पर हिंडन में पानी लाने को लेकर बने दबाव और केंद्रीय मंत्री बीके सिंह के हस्तक्षेप के चलते एक सप्ताह पहले तीन नवंबर को ही हरिद्वार से गंगनहर चालू कर दी गई है।
विज्ञापन


हालांकि बुलंदशहर जिले में गंगनहर में मरम्मत कार्य के चलते फिलहाल पानी कम छोड़ा गया है। सोमवार की शाम गंगाजल डासना तक और देर रात प्लांट में पहुंच गया। गंगाजल प्लांट प्रभारी आरके अग्रवाल का कहना है कि 100 क्यूसेक प्लांट की लाइन का लेवल नीचा होने के चलते फिलहाल सिर्फ इसकी लाइन में ही गंगाजल मिल पाएगा।

इस प्लांट में भी अभी सिर्फ 30 से 40 क्यूसेक पानी मिलने की उम्मीद है। यानी इंदिरापुरम और नोएडा को भी पूरा गंगाजल नहीं मिल पाएगा। उन्होंने बताया कि गंगाजल का दूसरा 50 क्यूसेक प्लांट गंगनहर में जल स्तर बढृ़ने पर 11 नवंबर तक चालू हो पाएगा।

100 क्यूसेक प्लांट से वैशाली, वसुंधरा, कौशांबी और ब्रिज विहार आदि कालोनी को पानी नहीं मिल पाएगा। इसके लिए अभी तीन-चार दिन और इंतजार करना पड़ेगा।नगर निगम फिलहाल ट्यूबवेलों के जरिए वसुंधरा, वैशाली, कौशांबी और डेल्टा कालोनी में पानी की आपूर्ति कर रहा है। 32 क्यूसेक की जगह महज 16 क्यूसेक पानी ही मिल पा रहा है।

इससे लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। छठ पूजा के चलते रविवार और सोमवार को उक्त कालोनियों में महज 10 मिनट ही पानी की सप्लाई हुई। नगर निगम के अवर अभियंता योगेंद्र यादव ने बताया कि मंगलवार सुबह से वसुंधरा, वैशाली, कौशांबी और डेल्टा कालोनी में  एक घंटे पानी की सप्लाई की जाएगी।

वहीं, सोमवार को वसुंधरा जोन के कई इलाकों में प्रेशर कम होने से लोगों को पानी नहीं मिला। इंदिरापुरम स्थित काला पत्थर पार्क के पास मोटर खराब होने से न्यायखंड-2 में पानी नहीं पहुंचा। शक्ति खंड, नीति खंड, ज्ञान खंड में पानी की किल्लत ज्यादा रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें