16 साल पहले हुआ था खुलासा
निठारी में मोनिंदर सिंह पंधेर की कोठी के पीछे नाले में 29 दिसंबर 2006 को पुलिस को 19 बच्चों और महिलाओं के कंकाल मिले थे, जिसके बाद पुलिस ने मोनिंदर सिंह पंधेर और उसके नौकर सुरेंद्र कोली को गिरफ्तार किया था। बाद में मामला सीबीआई को स्थानांतरित हो गया था।
कुल मामले - 19
तीन में साक्ष्य न मिलने से क्लोजर रिपोर्ट
कुल मामलों में फैसला आया - 16
सुरेंद्र कोली - 13 में सजा-ए-मौत, तीन में बरी
मोनिंदर पंढेर - दो मामले में फांसी, चार में बरी, एक में सात साल कारावास
कब-कब हुई है सुरेंद्र कोली एवं मोनिंदर पंढेर को सजा-ए-मौत
1. 13 फरवरी 2009 - सुरेंद्र कोली एवं मोनिंदर पंढेर सजा-ए-मौत। हाईकोर्ट से पंढेर बरी
2. 12 मई 2010 - सुरेंद्र कोली -सजा-ए-मौत
3. 28 अक्टूबर 2010 - सुरेंद्र कोली - सजा-ए-मौत
4. 22 दिसंबर 2010 -सुरेंद्र कोली - सजा-ए-मौत
5. 24 दिसंबर 12 - सुरेंद्र कोली - सजा-ए-मौत
6. 7 अक्तूबर 2016 - सुरेंद्र कोली - सजा-ए-मौत
7. 16 दिसंबर 2016 -सुरेंद्र कोली -सजा-ए-मौत
8. 24 जुलाई 2017 कोली कोसजा-ए-मौत, पंढेर बरी
9. 8 दिसंबर 2017- दोनों को सजा-ए-मौत
10. 2 मार्च 2019 - कोली को सजा-ए-मौत- पंढेर बरी
11. 6 अप्रैल 2019 - कोली को सजा-ए-मौत - पंधेर बरी
12 16 जनवरी 2021- सुरेंद्र कोली - फांसी
13. 26 मार्च 2021 -सुरेंद कोली बरी
14. सात जनवरी 2022 सुरेंद्र कोली बरी
15. 22 जनवरी 2022 सुरेंद्र कोली बरी
16. 19 मई को सुरेंद्र कोली को सजा-ए-मौत और मोनिंदर पंढेर को देह व्यापार में सात साल की सजा