गाजियाबाद। मुरादनगर क्षेत्र में रहने वाली नवविवाहिता ने शादी के 15वें दिन घर में फंदा लगा लिया। फंदे से उतारकर परिजन गंभीर हालत में नवविवाहिता को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नगर कोतवाली पुलिस ने शव का मेडिकल परीक्षण वीडियोग्राफी के बीच कराया है।
एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि मुरादनगर थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में रहने वाले संदीप शर्मा (34) की शादी बिहार की रहने वाली 19 वर्षीय युवती से 23 जून को हुई थी। संदीप मूल रूप से जनपद गौतमबुद्धनगर थाना बिसरख ग्राम तिगरी के रहने वाले हैं। वह चालक हैं।
आठ जून की रात को नवविवाहिता ने अपने ही कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। परिजनों ने उसे देख लिया। गंभीर अवस्था में उसे एमएमजी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने नवविवाहिता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि युवती की शादी उसकी बुआ, दादा और दादी ने कराई थी।
नवविवाहिता के फांसी लगाकर जान देने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हुए हैं। एमएमजी की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर नवविवाहिता के शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। वीडियो और फोटोग्राफी के बीच शव का मेडिकल परीक्षण कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
नोट-खबर को रात 12 बजे के बाद ही डिजिटल पर चलाने की कृपा करें।