गाजियाबाद। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने तीन मई को बीएड जेईई के चलते मुख्य परीक्षाओं के स्थगित किए गए पेपरों की नई तारीख घोषित स्रद्ध है। एमए इतिहास और बीए पॉलिटिकल साइंस का पेपर अब नई तिथि पर होगा।
विवि की तरफ से घोषित कार्यक्रम के हिसाब से एमए इतिहास पेपर कोड जी-245 ‘हिस्ट्री ऑफ आर्किटेक्चर ऑफ इंडिया’ का पेपर अब छह मई को दोपहर तीन से शाम छह बजे की पाली में होगा। बीए पॉलिटिकल साइंस पेपर कोड ए-338 ‘प्रिंसिपल्स ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन’ की परीक्षा 12 मई कोे दोपहर तीन से छह बजे की पाली में होगी।
वहीं, 12 मई को सुबह सात बजे की पाली में बीए पॉलिटिकल साइंस पेपर कोड ए-138 ‘पॉलिटिकल थ्योरी’ और सुबह 11 से दोपहर दो बजे की पाली में पेपर कोड ए-238 ‘एन आउटलाइन हिस्ट्री ऑफ वैस्टर्न पॉलिटिकल थॉट’ पेपर की परीक्षा होगी।