फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पड़ोसी ने घर में घुसकर कक्षा आठ की छात्रा से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी ने घर में घुसकर 15 वर्षीय कक्षा आठ की छात्रा से दुष्कर्म कर वीडियो बनाया। आरोप है कि आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा को छह महीने तक ब्लैकमेल करता रहा। छात्रा के गर्भवती होने पर परिजनों को घटना की जानकारी लगी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उक्त गांव निवासी एक महिला और उसका पति मजदूरी करते हैं। महिला की 15 वर्षीय पुत्री कक्षा आठ की छात्रा है। आरोप है कि 30 वर्षीय युवक सचिन काफी समय से छात्रा को परेशान कर रहा था। लगभग छह महीने पहले आरोपी मौका देखकर उनके घर में घुस गया और छात्रा को कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म कर वीडियो बनाया। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने पिटाई कर दी। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा को ब्लैकमेल करता रहा।
आरोप है कि आरोपी ने बीते शुक्रवार को भी छात्रा से दुष्कर्म किया। छात्रा के पेट में दर्द रहने लगा। परिजनों ने छात्रा को स्थानीय चिकित्सक को दिखाया मगर छात्रा को आराम नहीं लगा। परिजन छात्रा को गाजियाबाद स्थित सरकारी अस्पताल ले गए, वहां छात्रा के दो महीने की गर्भवती होने की जानकारी लगी। इसके बाद छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताई। महिला ने निवाड़ी थाने में तहरीर दी। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें