फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद : पत्नी संग मिलकर दोस्त ने की एलएलबी छात्र की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार 

Sat, 01 Jan 2022 12:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

पुलिस ने शुक्रवार को  दोस्त और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर कुएं से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कविनगर  के रजापुर में नशा पार्टी के नाम पर दोस्त ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर एलएलबी छात्र कुशाग्र चौधरी (23) की हत्या कर दी। हत्या सिर पर लोहे की रॉड मारकर की गई। रात तक शव को घर में रखने के बाद  शव को एक रहड़े पर रखकर डेढ़ किलोमीटर दूर कमला नेहरू नगर ले गए। यहां खेत में बने कुएं में शव फेंककर फरार हो गए।

विज्ञापन


बुधवार को ही छात्र के घर न लौटने पर स्वजन ने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने शुक्रवार को  दोस्त और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर कुएं से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कुएं के पास से लेडीज शॉल, जूती व अन्य सामान और कुशाग्र के खून से सने कपड़े बरामद किए हैं।

राजनगर के सेक्टर नौ निवासी वीरेंद्र सिंह के पुत्र कुशाग्र चौधरी (23) सेक्टर 23 संजयनगर स्थित एक कालेज से एलएलबी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे। बुधवार दोपहर एक बजे वह बाइक में इंडीकेटर लगाने की बात कहकर बाइक से निकले थे।
विज्ञापन


इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। पूछताछ में वीरेंद्र के भाई अरुण और दोस्त कुलदीप ने उन्हें बताया कि हापुड़ चुंगी के पास उन्होंने पवन के ढाबे पर कुशाग्र को रजापुर निवासी योगेंद्र उर्फ बल्लू, उसकी पत्नी पूजा और पवन के साथ देखा था। इसके बाद स्वजन ने कविनगर पुलिस को शिकायत दी थी।

पुलिस ने  पूछताछ की तो बल्लू ने कबूल कर लिया कि उसने पत्नी पूजा और अपनी साली की मौजूदगी में रॉड से कुशाग्र की हत्या कर दी। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर शव बरामद किया। कविनगर थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्र ने बताया कि मृतक के पिता वीरेंद्र सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित रजापुर निवासी योगेंद्र उर्फ बल्लू और उसकी पत्नी पूजा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पवन अभी फरार है। उसकी तलाश जारी है। वहीं योगेंद्र की साली की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें