फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादनगर में सात करोड़ का ट्रांसफार्मर जला, बिजली ठप

Sat, 16 Jul 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
400 केवी स्विच यार्ड में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुरादनगर। रावली रोड काकड़ा के 400 केवी उपकेंद्र द्वितीय में शुक्रवार को तेज धमाके के साथ 240 एमवीए ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की दस गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र में आग लगने से शामली, बड़ौत और लोनी की बिजली आपूर्ति बाधित रही।  ट्रांसफार्मर की कीमत सात करोड़ रुपये बताई गई है। काकड़ा सब स्टेशन द्वितीय में 440 केवी स्विच यार्ड में 240 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं।

शुक्रवार सुबह करीब पौने छह बजे तेज धमाके साथ 240 एमवीए के एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। विद्युत विभाग कर्मियों ने तत्काल सूचना दमकल को दी। मोदीनगर की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। लेकिन आग भीषण होती गई।
विज्ञापन


छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गाजियाबाद, नोएडा, साहिबाबाद, आयुध निर्माणी फैक्ट्री, साहिबाबाद, मोदीनगर की दस दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। बताया गया कि सूचना के करीब एक घंटे के बाद दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची।

सुबह से दोपहर तक दौड़ती रही दमकल
रावली रोड पर सुबह छह बजे से दोपहर करीब बारह बजे तक दमकल के सायरन बजते रहे। दस गाड़ियों ने करीब पचास टैंकर पानी से आग पर काबू पाया। इसके अलावा बीस-बीस लीटर के पचास फोम के कैन आग बुझाने में इस्तेमाल हुए। कुछ दमकल के पानी डालने के पाइप खराब निकले।

ट्रांसफार्मर में भरा था 60 हजार लीटर तेल
विद्युत विभाग के एससी यतेंद्र शर्मा ने बताया कि 240 एमवीए ट्रांसफार्मर में 54-60 हजार लीटर तेल होता है। ट्रांसफार्मर के तेल में आग लगने से दमकल को आग बुझाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

शामली, बड़ौत और लोनी की आपूर्ति बाधित
ट्रांसफार्मर में आग लगने से शामली, बड़ौत और लोनी की आपूर्ति बाधित हो गई। विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता मेरठ आरपी दूबे ने बताया कि लोनी और बड़ौत की आपूर्ति दोपहर बाद सुचारु कर दी गई जबकि शामली की विद्युत आपूर्ति प्रभावित है। दूबे ने बताया कि ट्रांसफार्मर में बुसिंग डैमेज में हुए धमाके कारण आग लगी है। बनारस से नया ट्रांसफार्मर मंगवाया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

उपकेंद्र के हाईड्रेंट था कम पानी
उपकेंद्र में पानी के हाईड्रेंट में कम पानी होने के कारण आग बुझाने में देरी हो हुई। दमकल गाड़ियों को चुंगी नंबर तीन स्थित नगर पालिका टंकी से और काइट कॉलेज से पानी लेना पड़ा। कुछ देर में टंकी का पानी भी खत्म हो गया। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बिजली आपूर्ति बहाल कर दमकल के टैंकर भरे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें