सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की रजिस्टर्ड संपत्ति (पार्टी के जिला कार्यालय) में खुद का निवास दिखाकर कई लोगों ने बैंकों में खाते खुलवा लिए। बैंक एकाउंट्स की चेकबुक पार्टी कार्यालय के पते पर पहुंची तो इस गोरखधंधे का पता चला।
मामले की रिपोर्ट अब लखनऊ भेजी गई है। उधर इस फर्जीवाडे़ के बाद से बैंकों में भी हड़कंप मचा है। 4, आरडीसी स्थित सपा के जिला कार्यालय की रजिस्ट्री पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव के नाम है। दिन में कार्यालय पर जहां पार्टी पदाधिकारी बैठते हैं, वहीं रात को ताला लगा रहता है।
इसी कार्यालय में खुद का निवास दिखाकर बैंकों के खाते खुलवा लिए गए। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार कुल पांच खाते पार्टी आफिस के एड्रेस पर खुलवाए गए हैं। पहले दो को कोरियर कंपनी की गलती मानकर लौटा दिया गया, लेकिन तीसरी चेक बुक आने पर पदाधिकारी गंभीर हुए और जांच शुरू की।