काली कमाई से ‘कुबेर’ बने यादव सिंह, उनकी पत्नी कुसुमलता और सहयोगी रामेंद्र सिंह समेत 14 के खिलाफ चार्जशीट पर संज्ञान होने के बाद सीबीआई इस बात की पड़ताल कर रही है कि जिन फर्मों के खिलाफ चार्जशीट पेश की गई है, उनमें पार्टनर कौन-कौन लोग हैं।
यादव सिंह के साथ ही सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में सात सरकारी अधिकारियों और चार निजी लोगों को आरोपी बनाया है। इसी चार्जशीट में सीबीआई ने नोएडा सेक्टर-15 स्थित मैसर्स तिरुपति कंस्ट्रक्शन, आरडीसी गाजियाबाद की मैसर्स एनकेजी इंफ्रास्ट्रक्चर और नेहरू नगर गाजियाबाद की ही मैसर्स जेपीएस कंस्ट्रक्शन कंपनी को भी आरोपी बनाया है।
सीबीआई सूत्र बताते हैं कि इन तीनों कंपनियों को जिस तरह से नियमों को ताक पर रखकर करोड़ों के ठेके दिए गए, उससे साफ जाहिर है कि इसमें कई रसूखदार शामिल हो सकते हैं।