विवाहिता अपने पति और दो बच्चों सहित सास ससुर के साथ मोदीनगर एक कॉलोनी में रहती है। विवाहिता ने बताया कि उसके जेठ नोएडा में रहते है। जेठ के परिवार और सास ससुर ने धर्म परिवर्तन किया हुआ है। जेठ की मौत हो चुकी है। विवाहिता का आरोप है कि सास-ससुर और जेठ का पुत्र उस पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाते हैं।
धर्म परिवर्तन कराने के लिए कई बार नोएडा धर्मगुरुओं की टीम भी आई। धर्मगुरु विवाहिता और उसके परिवार को धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रलोभन देते हैं। मगर विवाहिता और उसके परिवार ने धर्म नहीं बदला। आरोपी धर्म परिर्वतन नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगा।