फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह की आड़ में नापाक करतूत: नाबालिक को बनाया हवस का शिकार, गर्भवती हुई तो खिलाई दवा; तन के साथ धन भी लूटा

Fri, 23 May 2025 11:02 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी

सार

महिला का आरोप है कि आरोपी ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि वह उनकी बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। महिला का कहना है कि सितंबर 2024 में उनकी बेटी गर्भवती हो गई। इसका पता लगने पर आरोपी उनकी बेटी को धमकी देने लगा कि अगर उसने बच्चा नहीं गिराया तो वह उसके अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर देगा।
विज्ञापन
नाबालिंग संग दुष्कर्म - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद स्थित मसूरी क्षेत्र की एक कॉलोनी में शादी का झांसा देकर नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म से छात्रा गर्भवती हुई तो आरोपी ने गर्भपात करा दिया। किसी को बताने पर उसकी अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस आयुक्त के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

निकाह का किया झूठा वादा 
मसूरी क्षेत्र की कॉलोनी में रहने वाली महिला का कहना है कि उनकी 17 वर्षीय बेटी गोविंदपुरम स्थित एक स्कूल में पढ़ती है। दो वर्ष पूर्व अप्रैल 2023 में मुगल गार्डन कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय युवक उनकी बेटी के संपर्क में आया और व्हाट्सएप पर बात करने लगा। युवक ने दोस्ती बढ़ाते हुए उनकी बेटी से मिलना-जुलना शुरू कर दिया। महिला का कहना है कि करीब एक वर्ष बाद एक अप्रैल 2024 में युवक निकाह करने का झूठा वादा करके उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर आरडीसी स्थित एक होटल में ले गया जहां उसने उनकी बेटी से दो लाख रुपये और पांच तोला सोने के जेवरात भी घर से मंगा लिए।
 

लगातार करता रहा दुष्कर्म
महिला का आरोप है कि आरोपी ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि वह उनकी बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। महिला का कहना है कि सितंबर 2024 में उनकी बेटी गर्भवती हो गई। इसका पता लगने पर आरोपी उनकी बेटी को धमकी देने लगा कि अगर उसने बच्चा नहीं गिराया तो वह उसके अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर देगा। धमकी से उनकी बेटी दहशत में आ गई और आरोपी की दी हुई गर्भपात की दवा खा ली। 

दवा खाने से बिगड़ी तबीयत
महिला का कहना है कि दवा खाने से उसकी तबीयत बिगड़ने पर बेटी ने अपनी बड़ी बहन को सारी घटना की जानकारी दी। उनकी बड़ी बेटी ने लोकलाज के चलते किसी को नहीं बताया और अपनी छोटी बहन का इलाज निजी चिकित्सक से कराया। महिला का आरोप है कि 9 मई को आरोपी ने उनकी बेटी को स्कूल के सामने पकड़ लिया और बुरी तरह मारपीट की। किसी को घटना के बारे में बताने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पुलिस से नहीं मिला सहयोग
पीड़िता का कहना है कि उन्होंने मसूरी पुलिस को शिकायत दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। थक-हारकर पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई। पुलिस आयुक्त के आदेश पर मामला दर्ज हुआ। सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी लिपि नगायच का कहना है कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, गर्भपात, पॉक्सो अधिनियम, मारपीट और धमकी की धाराओं में केस दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें