इसके अलावा बृज विहार निवासी युवती को 18 मई से खांसी, जुकाम, बुखार की समस्या थी। कौशांबी स्थित निजी अस्पताल में जांच कराने पर कोविड पॉजिटिव पाई गईं। युवती का इलाज अभी भी निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं, वैशाली निवासी 37 वर्षीय महिला ने भी खांसी-जुकाम की शिकायत होने पर चिकित्सक की सलाह पर जांच कराई जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महिला का भी घर पर रहकर इलाज चल रहा है, स्थिति सामान्य है।
डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि निजी और सरकारी अस्पतालों से रिपोर्ट ली जा रही है। शासन के निर्देश के बाद ही अस्पतालों में अलग से जांच काउंटर या अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी।
वेरिएंट की नहीं जानकारी
जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि अभी वेरिएंट की कोई जानकारी नहीं मिली है। सभी सैंपल रिजर्व में रखे गए हैं। शासन के आदेश के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी। दिशा निर्देश के बाद वेरिएंट की जानकारी के लिए जिनोम सिक्वेसिंग कराई जाएगी।
लगातार मिलते रहे हैं कोरोना के मरीज
सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि ऑपरेशन या अन्य जरूरतों के हिसाब से कोरोना की जांच होने पर बीच-बीच में कोरोना के मरीज मिलते रहे हैं। सामान्य बुखार, सर्दी-जुकाम के लक्षणों के बाद जांच कराने पर कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि घबराने की जरूरत नहीं है। लोगों से सावधानी बरतने की अपील है। खासकर गंभीर बीमारी से पीड़ित, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और बच्चों का ध्यान रखें।
लक्षण
बुखार
खांसी आना
गले में खराश
स्वाद और गंध ना आना
सूखी खांसी होना
थकान
सिरदर्द और शरीर में दर्द