फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काका निकला पापी: वापस घर लौट रही नाबालिग को रास्ते में रोका, अकेले में दिया वारदात को अंजाम; पुलिस के हाथ खाली

Sat, 09 Mar 2024 11:07 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर/स्याना

सार

घर लौट रही नाबालिग को आरोपी जबरन अपने घेर पर ले गया और वारदात को अंजाम दिया। अभी तक आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घेर से वापस अपने घर लौट रही किशोरी को गांव निवासी एक व्यक्ति जबरन अपने घेर पर ले गया। जहां, आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। और धमकी देकर भगा दिया। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी शुक्रवार शाम को घर से अपने घेर पर उपले पाथने के लिए गई थी। जहां, से वह उपले पाथ कर वापस लौट रही थी। तभी रास्ते में गांव निवासी विरेंद्र शर्मा उर्फ काका ने उसे रोक लिया। इसके बाद आरोपी जबरन उसे अपने साथ अपने घेर पर ले गया। जहां दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने घर पहुंच कर परिजनों को मामले की जानकारी दी। वहीं, पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, अभी आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है। सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जल्द ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन


घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़
अहार। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि गत दो मार्च को वह घर पर खाना बना रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला आरोपी युवक टिंकू उर्फ विकास घर में घुस आया। और छेड़छाड़ करने लगा। जिस पर पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उस पर डंडे से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। शोर शराबा होने पर पीड़िता की सास और बहन बचाने को आईं तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। भविष्य में आरोपी उन्हें हत्या की धमकी देकर भाग निकला। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें