हापुड़ निवासी मुख्य आरोपी को अधिवक्ता ने बताया क्लाइंट
पुलिस के मुताबिक घटना अधिवक्ता अतुल त्यागी के चैंबर में हुई। लूटपाट की घटना का मुख्य आरोपी अरविंद त्यागी हापुड़ का रहने वाला है, जो अधिवक्ता का जानकार है। वहीं, अधिवक्ता का कहना है कि अरविंद त्यागी उनका क्लाइंट है। वह अरविंद को चैंबर में छोड़कर कोर्ट चले गए थे। वापस लौटने पर कारोबारी आनंद व दीपक फर्श पर पड़े मिले। घटना के बाद उसने मोबाइल पर कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद कभी उसका मोबाइल बंद आने लगा तो कभी पहुंच से बाहर।
हवाला का पैसा नंबर एक में बदलने लाया था कारोबारी
आईजी रेंज प्रवीण कुमार का कहना है कि मामला हवाला कारोबार से जुड़ा है। दिल्ली से हवाला के एक करोड़ नंबर एक में करने के लिए कारोबारी द्वारा गाजियाबाद लाए गए थे। यहां कारोबारी और उसके अंकल का जानकारों से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया।
इसके बाद जानकार लोग 45 लाख रुपये लेकर चले गए। हवाला कारोबार से कौन-कौन जुड़े हैं, इसका पता लगाया जा रहा है। पीड़ित कारोबारी की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। नौ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।