फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितंबर से लोनी की लाइफलाइन बनेगी मेट्रो

Fri, 08 Apr 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लोनी से दिल्ली का सफर जल्द ही सुहाना होने जा रहा है। डीएमआरसी के शिव विहार-मुकुंदपुर रूट का काम अंतिम चरण में है। रूट पर चलने वाली मेट्रो ट्रेन भी तैयार हैं। सितंबर से रूट पर मेट्रो का संचालन शुरू हो जाएगा। इस रूट पर मेट्रो का संचालन कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल से होगा।
विज्ञापन


शिव विहार से मुकुंदपुर के करीब 56 किलोमीटर के रूट को डीएमआरसी ने तीन हिस्सों में विभाजित किया है। इसमें शिव विहार से आईपी एक्सटेंशन तक के करीब 14 किलोमीटर रूट का ट्रायल सितंबर में शुरू कर दिया जाएगा।

डीएमआरसी के सीपीआरओ अनुज दयाल ने बताया कि मुकुंदपुर डिपो में नई तकनीक की मेट्रो ट्रेन पहुंच चुकी हैं। रूट का काम अंतिम चरण में है। जल्द से जल्द काम पूरा कर ट्रायल शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


डीएमआरसी का पहला रूट जहां बिना ड्राइवर चलेगी मेट्रो
डीएमआरसी के सीपीआरओ अनुज दयाल ने बताया कि शिव विहार मुकुंदपुर रूट पर मेट्रो का संचालन कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल सिस्टम (सीबीटीसी) के तहत किया जाएगा। मतलब मेट्रो में कोई भी ड्राइवर नहीं होगा। सेंसर सिस्टम और कंप्यूटराइज्ड मैप के जरिए मेट्रो चलेगी। शिव विहार रूट डीएमआरसी का पहला ड्राइवर रहित मेट्रो रूट होगा।

करीब एक लाख यात्रियों का दिल्ली का सफर होगा आसान
अभी तक लोनी से दिल्ली जाने वाले करीब एक लाख लोगों को ऑटो से दिल्ली बॉर्डर आकर वहां से दूसरा ऑटो अथवा बस लेनी पड़ती थी। मगर अब शिव विहार मेट्रो स्टेशन से सीधे मेट्रो के जरिए दिल्ली के किसी भी कोने में पहुंचा जा सकेगा।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें