फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दोपहर बाद मिलेगी मेट्रो

Sun, 12 Mar 2017 09:14 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
मेट्रो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
होली पर सगे संबंधियों के घर जाने की तैयारी कर रहे लोगों को दोपहर बाद ही मेट्रो मिलेगी। होली पर हुड़दंग की संभावना को देखते हुए डीएमआरसी ने होली पर दोपहर ढाई बजे तक मेट्रो सेवा बंद रखने का निर्णय लिया है। मेट्रो में इसका एनाउंसमेंट रविवार को शुरू कर दिया गया था। वैशाली और कौशांबी स्टेशन से पहली ट्रेन दोपहर ढाई बजे मिल सकेगी।      
विज्ञापन


होली पर हुड़दंग की संभावना बढ़ जाती है। इसे देखते हुए होली पर हर साल मेट्रो को आधे दिन के लिए बंद कर दिया जाता है। आज भी सुबह छह से दोपहर ढाई बजे तक मेट्रो सेवा बंद रहेगी। ऐसे में रोजाना सफर करने वाले करीब 50 हजार से अधिक यात्रियों को दोपहर बाद ही मेट्रो मिलेगी।

डीएमआरसी के चीफ पीआरओ अनुज दयाल ने बताया कि हर साल की तरह दोपहर तक मेट्रो को बंद करने का निर्णय हुआ है। मेट्रो में किसी भी हुड़दंग को रोकने के लिए सीआईएसएफ को तैनात कर दिया गया है। इस दौरान शराब पीकर मेट्रो में यात्रा करने वाले यात्रियों को तुरंत मेट्रो से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।
विज्ञापन


सीआईएसएफ के जवानों को यह निर्देश दिए गए हैं कि शराब पीकर यात्रा करने वाले लोगों को मेट्रो स्टेशन के बाहर ही रोक दें। लोकल बसें भी आज के दिन भर बंद रहेंगी। ऑटो वाले भी सड़कों पर कम ही दिखाई देंगे। ऐसे में अपने वाहनों से ही निकलना समझदारी होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें