फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन रद्द रहेगी तूफान एक्सप्रेस

Sun, 12 Mar 2017 09:08 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीगंगानगर से हावड़ा और हावड़ा से श्रीगंगानगर (अप/डाउन) उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस तीन दिन तक रद्द रहेगी। लंबी दूरी की ट्रेन होने के कारण रेलवे ने त्योहार पर इसका परिचालन रद्द कर दिया है। इस बाबत सभी स्टेशन अधीक्षकों को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रेलवे कंट्रोलर ने फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और पलवल स्टेशन अधीक्षकों को संदेश भेजकर कहा है कि हावड़ा से चलकर श्रीगंगानगर जाने वाली 13007 उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस का परिचालन रोक दिया गया है। ये ट्रेन अपने निर्धारित स्टेशन से 12 मार्च को नहीं चलेगी। यानी होली के दिन इसका परिचालन बंद रहेेगा।

उसी तरह श्रीगंगानगर से चलकर हावड़ा जाने वाली 13008 तूफान एक्सप्रेस अपने निर्धारित स्टेशन से 14 मार्च को नहीं चलेगी। इस ट्रेन को तीन दिन के लिए अस्थायी रूप से नहीं चलाया जा सकेगा। कंट्रोलर ने रेलवे अधिकारियों से कहा कि है वह नियमित रूप से इसकी सूचना अनाउंसमेंट के जरिए यात्रियों को देते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें