फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो पार्किंग फुल होने के चलते लोगों को उठानी पड़ी परेशानी

Sat, 16 Apr 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
parking - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली में प्रदूषण और ट्रैफिक कम करने के लिए लागू ऑड ईवन फार्मूले के सेकेंड फेज के पहले ही दिन वैशाली और कौशांबी मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ उमड़ी। दोपहर करीब 12 बजे यात्रियों की संख्या बढ़ते ही मेट्रो पार्किंग फुल हो गई। इसके बाद यात्री गाड़ी खड़ी करने के लिए जगह तलाशते नजर आए।
विज्ञापन


दोपहर से शाम तक वैशाली और कौशांबी मेट्रो स्टेशन पर भारी भीड़ रही। भीड़ की संभावना को देखते हुए डीएमआरसी ने पहले ही चार अतिरिक्त टोकन काउंटर खोले थे। हालांकि रामनवमी की छुट्टी के चलते सुबह मेट्रो स्टेशनों पर भीड़ नहीं दिखी।

दोपहर 12 बजे अचानक भीड़ बढनी शुरू हुई। कुछ ही देर में मेट्रो स्टेशन और जीडीए की मल्टीलेवल पार्किंग फु़ल हो गई। डीएमआरसी अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो पार्किंग फुल होने के चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। इस दौरान लोगों ने आसपास की गलियों में ही कार पार्क की।
विज्ञापन


- सोमवार से होगी असली परीक्षा:
डीएमआरसी अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को रामनवमी के चलते कई निजी कंपनियों की छुट्टी थी। शनिवार और रविवार को भी छुट्टी रहेगी। ऐसे में सोमवार को भीड़ का सही अनुमान पता चल सकेगा। सोमवार को सुबह से ही मेट्रो सभी रूटों पर अतिरिक्त फेरे लगाएगी। डीएमआरसी और शटल बस सेवा की असली परीक्षा सोमवार को होगी।

ऑड ईवन सेवा ने दी राहत
महाराजपुर बॉर्डर पर दिल्ली सरकार द्वारा ऑड ईवन बस सेवा चलाई गई। हॉट सिटी की शटल सेवा से महाराजपुर बॉर्डर पहुंचे लोग ऑड ईवन सेवा से दिल्ली अपने गंतव्य तक पहुंचे। हालांकि बसें कम होने के चलते लोगों ने दिल्ली सरकार को जमकर कोसा।

- आप कार्यकर्ताओं ने लोगों को किया जागरूक
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोगों को ऑड ईवन फॉर्मूले के प्रति जागरूक करने के लिए यूपी गेट पर अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने रेड लाइट पर रुके लोगों को नियम की जानकारी दी। इस दौरान शब्बीर मलिक, निगार फारुखी, मोहम्मद अरशद, विद्याधर पांडेय, मनोज आहूजा, मुकेश आनंद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें