फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं लिया लाइसेंस, बंद हो सकता है एसएम वर्ल्ड मल्टीप्लेक्स

Fri, 15 Apr 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
licence - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर का एक और मल्टीप्लेक्स बंद होने के कगार पर है। शालीमार गार्डन स्थित एसएम वर्ल्ड ने अभी तक मनोरंजन कर विभाग से लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया है। जब तक लाइसेंस नवीनीकरण नहीं होगा तब तक मल्टीप्लेक्स में फिल्में भी नहीं चलेगी। विभाग ने बीते मार्च में नवीनीकरण के लिए एसएम वर्ल्ड को नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन


शहर में काफी मल्टीप्लेक्स खुलने से ग्राहकों के पास कई विकल्प मौजूद हैं। नियम है कि मार्च के अंत तक मल्टीप्लेक्स को लाइसेंस का नवीनीकरण कराना होता है। मनोरंजन कर विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बिना लाइसेंस नवीनीकरण के मल्टीप्लेक्स में फिल्म नहीं चल सकती है।

लिहाजा एसएम वर्ल्ड में पहली अप्रैल से ही कोई शो नहीं चल रहा है। एसएम वर्ल्ड के मैनेजर रमन कुमार ने बताया कि मल्टीप्लेक्स घाटे में चल रहा है। वर्तमान में ऐसी कोई बड़ी फिल्म नहीं आ रही की कि दर्शकों की भीड़ उमड़े।
विज्ञापन


वहीं शालीमार गार्डन के आसपास भी कई नए मल्टीप्लेक्स खुल गए हैं। जिसके कारण दर्शकों की संख्या घट गई है। खर्चा निकालना मुश्किल होता है। इसलिए लाइसेंस नवीनीकरण के लिए आवेदन नहीं किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें