फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से ही ली जा सकेगी मीटर रीडिंग

Mon, 20 Jun 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद। अब मीटर रीडिंग लेने के लिए घरों और फैक्ट्रियों में नहीं जाना पड़ेगा। पावर कारपोरेशन के कर्मचारी विभागीय कंट्रोल रूम में बैठकर मीटर रीडिंग ले लेंगे। इसके लिए पावर कारपोरेशन विद्युत कनेक्शनों पर एएमआर (ऑटोमेटिक मीटर रीडिंग) इंस्टूमेंट लगाएगा।
विज्ञापन


गाजियाबाद समेत जोन के बुलंदशहर, हापुड़ जिलों में यह आधुनिक तकनीक पहली बार इस्तेमाल होगी। एएमआर एक छोटी सी डिवाइस होगी जो पावर कारपोरेशन मुफ्त में कनेक्शनों पर लगाएगा। फिलहाल यह डिवाइस पांच किलोवाट या इससे ज्यादा लोड वाले कनेक्शनों पर लगाई जाएगी।

इसमें रेजिडेंशियल और कामर्शियल दोनों तरह के कनेक्शन होंगे। पावर कारपोरेशन अफसरों के मुताबिक  इस ऑटोमेटिक मीटर रीडिंग डिवाइस के जरिए सभी मीटर कंट्रोल रूम से ऑनलाइन जुड़ जाएंगे। कंट्रोल रूम से ही हर महीने निगम द्वारा इन मीटरों की रीडिंग ले ली जाएगी। इससे विभाग और उपभोक्ता दोनों को फायदा होगा। इस डिवाइस के माध्यम से बंद मकानों की भी रीडिंग ली जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें